Site icon Ujjwal India

India Vs China : भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश – परमाणु हथियार बनाने का सामान पाकिस्तान लेकर जा रहा था चीनी जहाज, भारत ने पकड़ा

 

 

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान की एक मशीन को भारत ने रोका है
  • यह मशीन जहाज पर लद कर पाकिस्तान जा रही थी
  • इसका इस्तेमाल पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम में हो सकता है

 

नई दिल्ली, उज्जवल इण्डिया न्यूज़ डेस्क। भारत (India) के खिलाफ साजिश रचने वाले पड़ोसी देश चीन (China) की एक और करतूत सामने आयी है। मामला परमाणु बम से जुड़ा है। दरअसल, भारत ने चीन से पाकिस्तान जा रहे एक ऐसे जहाज को मुंबई पोर्ट के नजदीक पकड़ा है जो परमाणु बम और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन को लेकर पाकिस्तान जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक यह जहाज पाकिस्तान के शहर कराची जा रहा था। इस पर माल्टा देश का झंडा लगा था। हालाँकि, इस जहाज के कंटेनर से परमाणु बम में इस्तेमाल होने वाली मशीन पाए जाने के बाद कस्टम अधिकारियों ने मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर ही रोक दिया है।

 

भारत अधिकारियों ने इस तरह जहाज को पकड़ा

 

आपको बता दें, मुंबई पोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्गो शिप ‘सीएमए सीजीएम अत्तिला’ को पोर्ट पर रोक दिया था। इस जहाज पर माल्टा का झंडा लगा था और यह चीन से पाकिस्तान के कराची जा रहा था। कस्टिम अधिकारियों ने इस जहाज की जांच की तो पता चला कि इसके एक कंटेनर में कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन रखी हुई थी।

इसके बाद अधिकारीयों ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से संपर्क किया। डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने इस मशीन की जांच की और इस बात की पुष्टि की कि इस मशीन का इस्तेमाल परमाणु बम बनाने में किया जा सकता है। इसके बाद अधिकारीयों ने इसे पोर्ट पर ही रोक दिया।

 

पाकिस्तान ने पेश की सफाई

इस मामले पर पाकिस्तान का भी बयान सामने आया है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि यह जहाजकारोबारी साजो-सामान लेकर कराची जा रहा था और इसमें परमाणु कार्यक्रम के लिए कोई मशीन नहीं थी।

 

उत्तर कोरिया ने किया था इस मशीनों का इस्तेमाल

 

सीएनसी मशीनों का इस्तेमाल उत्तरी कोरिया में न्यूक्लियर प्रोग्राम्स के लिए किया गया था। यह पहली बार नहीं है जब भारत ने चीन से पाकिस्तान भेजे जाने वाले इस तरह के दोहरे उपयोग वाले सैन्य-ग्रेड आइटम जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चिंता यह है कि पाकिस्तान चीन से उन चीजों को हासिल कर सकता है, जिस पर यूरोप और अमेरिका ने बैन लगा रखा है।

Exit mobile version