Ujjwal India

Latest News in Hindi

Loksabha Elections 2024 : एक और Opinion Poll में Congress की हालत खराब, 37 सीटों पर सिमटने का अनुमान

नई दिल्ली, उज्जवल इण्डिया न्यूज़ डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सामने आये एक और ओपिनियन पोल ने कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। इंडिया टीवी CNX द्वारा जारी ओपिनियन पोल में अनुमान लगाया गया है कि राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) की यात्राओं के बावजूद कांग्रेस पार्टी केवल 37 सीटों पर सिमट सकती है। यह आँकड़ा पिछले चुनावों से भी कम है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस को 52 सीट नसीब हुई थी। वहीँ, इस चुनाव में बड़ी बड़ी डींगे हाँक रहा INDI गठबंधन भी मात्र 98 सीटों के आसपास सिमट सकता है।

NDA को 378 सीट मिलने का अनुमान
ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा (BJP) के नेतृत्व में NDA गठबंधन प्रचंड बहुमत हासिल कर सकता है। NDA को 378 सीटें मिलने का अनुमान है। अकेले भाजपा अपने दम पर लगभग 335 सीटें जीत सकती है। उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा पहले नंबर पर आती बताई गई है। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा और TMC के बीच लगभग बराबरी का मुकाबला है। गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्लीन स्वीप करने की संभावना जताई गई है।

कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं यह ओपिनियन पोल
यह ओपिनियन पोल कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़े झटके के समान है। कांग्रेस को पिछली बार हुए लोकसभा चुनावों में 44 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार उसे महज 37 सीटों पर सिमटता दिखाया गया है। उत्तर भारत के कई राज्य तो ऐसे बताए गए हैं जिनमें कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल रहा है।

2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *