Ujjwal India

Latest News in Hindi

Sensex : टॉप-10 में से 7 कंपनियों का Market Cap ₹71,301 करोड़ बढ़ा; रिलायंस, इन्फोसिस और LIC ने कराया नुकसान

नई दिल्ली, उज्जवल इण्डिया न्यूज़ डेस्क। Sensex : सेंसेक्स की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (Market Cap) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 71,301.34 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। कम कारोबारी सत्रों के सप्ताह के दौरान सबसे अधिक लाभ में भारती एयरटेल रही। वहीँ, Infosys को सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा। पिछले सप्ताह रिकॉर्ड बनाने के सिलसिले के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.04 अंक या 0.50 प्रतिशत चढ़ गया।

कैसा रहा पिछला हफ्ता?
शुक्रवार को ‘महाशिवरात्रि’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे। Sensex बृहस्पतिवार को 74,119.39 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। उसी दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22,493.55 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, Infosys और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत घट गई।

इन कंपनियों को फायदा
सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 38,726.67 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,448.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 13,476.16 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 7,03,393.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 12,243.35 करोड़ रुपये बढ़कर 10,98,707.88 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 3,099.76 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,63,581.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,469.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,921.57 करोड़ रुपये और टीसीएस का मूल्यांकन 1,157.79 करोड़ रुपये बढ़कर 14,87,070.15 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 1,127.8 करोड़ रुपये बढ़कर 5,68,753.81 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें : भारत एक देश नहीं, हम राम के दुश्मन हैं…, INDI गठबंधन के नेता ने फिर उगला जहर

इन कंपनियों को नुकसान
इस रुख के उलट Infosys का बाजार पूंजीकरण 15,875.81 करोड़ रुपये घटकर 6,71,121.34 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 15,391.94 करोड़ रुपये घटकर 20,01,358.50 करोड़ रुपये रह गई। एलआईसी के मूल्यांकन में 6,166.87 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,48,596.89 करोड़ रुपये रह गया।

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, Infosys, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *