नई दिल्ली, उज्जवल इण्डिया न्यूज़ डेस्क। Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम है। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पहली लिस्ट में भाजपा ने 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।
भाजपा की दूसरी सूची में दिल्ली की दो लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसके अलावा दादर एवं नगर हवेली की एक, गुजरात की सात, हरियाणा की छह, हिमाचल प्रदेश की दो, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की पांच, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की छह, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी उतारे गए हैं। सूची में 14 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट
इस सूची में 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट दिया गया है। 24 घंटे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार लोकसभा सीट से मैदान में उतरेंगे। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी चुनाव लड़ेंगे। बोम्मई को हावेरी सीट से टिकट दिया गया है। 2019 में यहां से शिवकुमार उदासी जीते थे।
गडकरी फिर से नागपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव
भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम नहीं था। तब से ही उनके टिकट कटने को लेकर अटकलें लग रहीं थीं। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तो उन्हें अपनी पार्टी से टिकट देने तक का ऑफर दे दिया था। हालांकि, दूसरी सूची में गडकरी का भी नाम है। गडकरी अपनी परंपरागत नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
केंद्रीय मंत्री गोयल भी इस बार मैदान में
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। गोयल 2010 से लगातार तीन बार राज्यसभा जा चुके हैं। इस बार उनका राज्यसभा कार्यकाल 2028 में समाप्त होना है। इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें इस बार चुनाव मैदान में उतारा है। गोयल मुंबई उत्तर सीट से मैदान में उतरेंगे।
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, गहलोत-कमलनाथ पुत्र पर दांव
भाजपा की दूसरी सूची में राज्यवार नाम
दादरा एवं नगर हवेली-दमन दीव
दादर एवं नगर हवेली – कला बेन देलकर
त्रिपुरा
त्रिपुरा पूर्व- महारानी कृति सिंह देब वर्मा
हिमाचल प्रदेश
हमीरपुर- अनुराग सिंह ठाकुर
शिमला- सुरेश कुमार कश्यप
उत्तराखंड
गढ़वाल – अनिल बलूनी
हरिद्वार- त्रिवेंद्र सिंह रावत
दिल्ली
पूर्वी दिल्ली – हर्ष मल्होत्रा
उत्तर पश्चिम दिल्ली – योगेंद्र चंदोलिया
हरियाणा
अंबाला- बंतो कटारिया
सिरसा – अशोक तंवर
करनाल – मनोहर लाल खट्टर
भिवानी महेंद्रगढ़- चौधरी धरमबीर सिंह
गुड़गांव – राव इंद्रजीत सिंह यादव
फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर
गुजरात
साबरकांठा – भीखा जी दुधा जी ठाकोर
अहमदाबाद पूर्व : हंसमुख भाई सोमा भाई पटेल
भावनगर : निमुबेन बम्भानिया
वड़ोदरा- रंजनबेन धनंजय भट्ट
छोटा उदयपुर- जशु भाई भीलु भाई राठवा
सूरत – मुकेश भाई चंद्रकांत दलाल
वलसाड – धवल पटेल
महाराष्ट्र
नंदुरबार – डॉ. हिना विजय कुमार गाबित
धुले- सुभाष रामराव
जलगांव- स्मिता वाच
रावेर- रक्षा निखिल खडसे
अकोला- अनूप धोत्र
वर्धा- रामदास चंद्रभान
नागपुर- नितिन गडकरी
चंद्रपुर- सुधीर मुंटीवार
नांदेड़- प्रतापराव पाटिल
जालना- राव साहेब
डिंडोरी- डॉ. भारती प्रवीण पवार
भिंवडी – कपिल मोरेश्वर पाटिल
मुंबई उत्तर- पीयूष गोयल
मुंबई उत्तर पूर्व – मिहिर कोटेचा
पुणे- मुरलीधर किशन मोहोल
अहमदनगर – सुजय पाटिल
बीड- पंकजा मुंडे
लातूर – सुधाकर तुकाराम
माडा- रणजीत सिन्हा
सांगली- संजय काका पाटिल
तेलंगाना
आदिलाबाद- गोदाम नागेश
पेद्दापल्ले- गोमासा श्रीनिवास
मेडक- माधवनेनी रघुनंदन राव
महबूबनगर- डीके अरुणा
नल्गोंडा- सईदा रेड्डी
महबूबाबाद – प्रोफेसर अजमीरा सीताराम नाइक
कर्नाटक
चिक्कोडी – अन्नासाहेब शंकर जोल्ले
बागलकोट- पीसी गद्दीगोंडर
बीजापुर- रमेश जिगजिणगी
गुलबर्गा- उमेश जी जाधव
बीदर – भगवंत खूबा
कोप्पल- बसवराज क्यावातूर
बेल्लारी – बी. रामुलू
हावेरी- बसवराज बोम्मई
धारवाड़- प्रह्लाद जोशी
दवणमेरे – गायत्री सिद्देश्वर
शिमोगा- वी वाई राघवेंद्र
उडुपी चिकमंगलूर – कोटा श्रीनिवास पुजारी
दक्षिण कन्नड़ – ब्रिजेश चौटा
तुमकुर – वी सोमन्णा
मैसूर- कृष्णदत्त चामराज वाडिया
चामराजनगर- एस बालराज
बेंगलुरु ग्रामीण- डॉ. सीएन मंजूनाथ
बेंगलुरु उत्तर – शोभा करंदलाजे
बेंगलुरु सेंट्रल- पीसी मोहन
बेंगलुरु साउथ- तेजस्वी सूर्या
Leave a Reply