Ujjwal India

Latest News in Hindi

कांग्रेस को बड़ा झटका, लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने थामा BJP का दामन

कांग्रेस को बड़ा झटका, लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने थामा BJP का दामन - Congress Faces a Big Blow as Ludhiana MP Ravneet Singh Bittu Joins BJP – ujjwal india latest news

नई दिल्ली, उज्जवल इण्डिया न्यूज़ डेस्क। Ravneet Singh Bittu: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस(Congress) को एक बड़ा झटका लगा है। लुधियाना से कांग्रेस के मौजूदा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू BJP में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में उन्होंने BJP की सदस्यता ली है। रवनीत सिंह बिट्टू, राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं और पंजाब की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं। माना जा रहा है कि बिट्टू के BJP ज्वाइन करने से पार्टी और मजबूत होगी।

बेअंत सिंह के पोते हैं बिट्टू

आपको बता दें, रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं। वे दो बार लुधियाना से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वे श्री आनंदपुर साहिब से भी सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें लुधियाना से BJP का टिकट मिल सकता है।

BJP में शामिल होने के बाद क्या बोले बिट्टू

बिट्टू ने बीजेपी में शामिल होने के मौके पर विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने इस गठबंधन को घमंडिया करार देते हुए कहा कि इसका तीन लक्ष्य है। पीएम मोदी को गाली देना, नारी शक्ति का अपमान, देश की संस्कृति का अपमान।

यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *