Ujjwal India

Latest News in Hindi

रामलला की होली: 495 वर्षों बाद रामलला ने भक्तों संग खेली होली, नाचते गाते दिखे श्रद्धालु

रामलला की होली: 495 वर्षों बाद रामलला ने भक्तों संग खेली होली, नाचते गाते दिखे श्रद्धालु

अयोध्या, उज्जवल इण्डिया न्यूज़ डेस्क। रामलला की होली:  विश्वप्रसिद्ध मथुरा और वृंदावन जैसी होली का नजारा इस बार अयोध्या में भी देखने को मिला। यहाँ भगवान श्रीरामलला ने 495 सालों के बाद भव्य मंदिर में भक्तों के साथ होली खेली। इस खास मौके का साक्षी बनने के लिए देशभर के रामभक्त दर्शन हेतु उमड़े हैं। इस अवसर पर रामलला का भव्य श्रृंगार के साथ ही विशेष वस्त्र अर्पित किए गए।

इस तरह मनाई गई अयोध्या में होली

अयोध्या में होली की सुबह सबसे पहले मठ मंदिरों में विराजमान भगवान को अबीर गुलाल अर्पित कर होली खेलने की अनुमति मांगी गई। इसके बाद पूरी अयोध्या रंग उत्सव के उल्लास में डूब गई। रामलला के दरबार में पुजारियों ने रामलला के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर अपने आराध्य के साथ होली खेली। उनके राग भोग और श्रृंगार के क्रम में उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया गया। 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दौरान रामलला को होली के गीत सुनाए।

495 साल बाद अयोध्या में दिखा अद्भुत होली का नजारा

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि राम मंदिर में 495 सालों बाद होली खेली गई। इस खास मौके का साक्षा बनने के लिए देश भर से लोग उमड़े। अयोध्‍या में होली की धूम रंगभरी एकादशी से ही शुरू हो चुकी है। यहां रोजाना अबीर-गुलाल उड़ रहा है, धार्मिक गीत-संगीत के कार्यक्रम हो रहे हैं। रामलला को फाग के गीत सुनाए जा रहे हैं। इस दौरान रामलला को रोजाना रंग-बिरंगी पोशाकों और फूलों से सजाया जा रहा है। साथ ही मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए रामलला के लिए रुचिकर भोग लगाए जा रहे हैं।

रामलला ने पहनी गुलाबी पोशाक

होली के अवसर पर रामलला की मोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। माथे पर गुलाल लगाया गया है। गुलाबी पोशाक पहने रामलला ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दरबार पहुंचे और अपने आराध्य के दर्शन कर कृतार्थ हुए।

यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *