Ujjwal India

Latest News in Hindi

राहुल गांधी और खड़गे के काम से खुश नहीं जनता! सर्वे ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

Over 40% “not satisfied” with Rahul Gandhi's work: ABP C-Voter Survey – Lok Sabha Electitons 2024 – Ujjwal India Latest News

नई दिल्ली, उज्जवल इंण्डिया न्यूज़ डेस्क। Lok Sabha Electitons 2024: लोकसभा चुनाव से पहले देश की जनता क्या सोच रही है इसको जानने के लिए ABP सी-वोटर ने हाल ही में एक सर्वे कराया है। इस सर्वे में जो जानकारी निकलकर सामने आयी है उसने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है।

दरअसल, सी-वोटर की सर्वे टीम ने जनता से एक सवाल पूछा था। यह सवाल था कि “क्या राहुल गाँधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के कामकाज से आप संतुष्ट हैं? यह सवाल 543 लोकसभा क्षेत्र के लोगों से पूछा गया और 57 हजार 566 लोगों की राय ली गई। इस सवाल के जवाब में अधिकतर जनता ने बताया कि वे राहुल गाँधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के कामकाज से संतुष्ट नहीं है।

राहुल के काम-काज से 41% नाखुश

एबीपी न्यूज़ सी-वोटर सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक 41% लोगों ने राहुल गांधी के कामकाज से असंतुष्टि जताई है। जबकि केवल 23 फीसदी लोग उनके कामकाज से बहुत अधिक खुश हैं। 19 फीसदी लोग कम संतुष्ट हैं।

इसी तरह से मल्लिकार्जुन खरगे के कामकाज से 37 फीसदी लोगों ने असंतुष्टि जताई है। जबकि महज 13 पर्सेंट लोग बहुत ज्यादा और 17 पर्सेंट लोग खरगे के कामकाज से कम संतुष्ट हैं।

सर्वे ने उड़ाई कांग्रेस की नींद

आपको बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 में केंद्र की सत्ता से नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इंडिया गठबंधन में गैर एनडीए दलों को अपने पाले में लेकर कांग्रेस जोर-जोर से चुनावी दंगल में ताल ठोक रही है। हालांकि नरेंद्र मोदी जैसे धाकड़ नेता के सामने कांग्रेस नेता राहुल गांधी या पार्टी के चीफ मल्लिकार्जुन खरगे को देश कितना पसंद कर रहा है, इस सवाल के जवाब में जनता ने जो अपनी राय रखी है वह कांग्रेस के लिए नींद उड़ाने वाली है।

यह भी पढ़ें :

2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *