Thu. Mar 13th, 2025
Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting : Nearly 60% polling till 5 p.m., says Election Commissionउपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया

नई दिल्ली, उज्जवल इण्डिया न्यूज़ डेस्क। Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस चरण में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा चरण है। फाइनल वोटिंग प्रतिशत अभी नहीं आया है। हालाँकि वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक शाम 5 बजे तक लगभग 60 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों पर कुल 69.96% मतदान हुआ था।

वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, सबसे ज्यादा वोटिंग बंगाल में 77.57% हुई। सबसे कम वोटिंग बिहार में 46.32% हुआ। 21 राज्यों में वोटिंग का एवरेज 60.08% है। पश्चिम बंगाल में हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जानें- शाम 5 बजे तक कहां कितना मतदान हुआ

  • अंडमान और निकोबार: 56.87%
  • अरुणाचल प्रदेश: 63.26 %
  • असम: 70.77 %
  • बिहार: 46.32 %
  • छत्तीसगढ़: 63.41 %
  • जम्मू और कश्मीर: 65.08%
  • लक्षदीप: 59.02 %
  • मध्य प्रदेश: 63.25 %
  • महाराष्ट्र: 54.85 %
  • मणिपुर: 67.46 %
  • मेघालय: 69.91 %
  • मिजोरम: 52.62 %
  • नागालैंड: 55.75 %
  • पुडुचेरी: 72.84 %
  • राजस्थान: 50.27 %
  • सिक्किम: 67.58 %
  • तमिलनाडु: 62.02 %
  • त्रिपुरा: 76.10 %
  • उत्तर प्रदेश: 57.54 %
  • उत्तराखंड: 53.56 %
  • पश्चिम बंगाल: 77.57 %

इन राज्यों की इतनी सीटों पर हुआ मतदान

पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य प्रदेश की छह, उत्तराखंड की सभी पांच, महाराष्ट्र की पांच, असम और बिहार की चार-चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।

2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है। प्रथम चरण में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *