Site icon Ujjwal India

IPL 2024: RCB के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, आईपीएल में 1500 छक्के पूरे करने वाली दूसरी टीम बनी

IPL 2024: RCB become 2nd IPL team to complete 1500 sixes in IPL – Ujjwal India Latest News

1500 छक्के पूरे करने वाली दूसरी टीम बनी RCB,

बेंगलुरु, उज्जवल इण्डिया न्यूज़ डेस्क। IPL 2024 के 10वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को घर में हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। हालांकि, इस हार के बावजूद भी RCB के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, टीम ने आईपीएल इतिहास में 1500 छक्के पूरे कर लिए हैं। आरसीबी ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन गयी है।

छक्कों के मामले में मुंबई टॉप पर

बता दें, आईपीएल में सबसे पहले 1500 छक्कों का आंकड़ा छूने वाली टीम 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस है और ये टीम इस लीग की सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम भी है। मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में अब तक खेले गए मैचों में कुल 1575 छक्के लगे हैं।

बेंगलुरु ने कोलकाता के खिलाफ लगाए 11 छक्के

गौरतलब है कि मैच आरसीबी की तरफ से कुल 11 छक्के लगे जिसमें विराट कोहली ने 4, फॉफ डुप्लेसिस ने एक, कैमरन ग्रीन ने 2, ग्लेन मैक्सवेल ने एक जबकि दिनेश कार्तिक ने 3 छक्के लगाए। इस मैच के दौरान आरसीबी के लिए 1500वां छक्का विराट कोहली ने लगाया था। कोहली ने इस मैच में 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 83 रन की पारी खेली थी, लेकिन उनकी यह पारी टीम के काम नहीं आया और इस टीम को केकेआर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए हरा दिया।

आईपीएल में 1500 या उससे अधिक छक्के लगाने वाली टीमें

  1. मुंबई इंडियंस – 1575
  2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 1500
  3. चेन्नई सुपर किंग्स- 1421
  4. पंजाब किंग्स – 1421
  5. कोलकाता नाइट राइडर्स – 1365
  6. दिल्ली कैपिटल्स- 1229
  7. राजस्थान रॉयल्स- 1144
  8. सनराइजर्स हैदराबाद- 893
  9. लखनऊ सुपर जाइंट्स- 238
  10. गुजरात टाइटंस- 210

यह भी पढ़ें :

Exit mobile version