Thu. Mar 13th, 2025
सर्वोच्च स्तर के करीब पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, अब 642.50 अरब डॉलर हुआForex Reserves

नई दिल्ली, उज्जवल इण्डिया न्यूज़ डेस्क। Forex Reserves: एक बार भारत ने पूरी दुनिया को अपनी आर्थिक ताकत का एहसास करवाया है। दरअसल, भारत का विदेशी मुद्रा भण्डार (Forex Reserve) 10.47 अरब डॉलर बढ़कर 636.10 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह पिछले दो वर्षों में विदेशी मुद्रा भंडार का उच्चतम स्तर है।

आपको बता दें, अक्टूबर 2021 में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन, रूस यूक्रेन युद्ध के कारण पनपी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए केंद्रीय बैंक ने रुपये को मजबूत रखने के लिए डॉलर खर्च किया है, जिससे कुल विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखने को मिली थी और यह 560 अरब डॉलर के स्तर पर पहुँच गया था। हालाँकि केंद्र सरकार की मजबूत आर्थिक नीतियों के कारण विदेशी मुद्रा भण्डार दुबारा सर्वकालिक उच्च स्तर के नजदीक पहुँच गया है।

क्या कहते हैं आकड़े

आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन हफ्ते में फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) में 8.121 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। अब यह बढ़कर 562.352 अरब डॉलर हो गई हैं। इसी प्रकार, स्वर्ण भंडार में 2.999 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। अब कुल स्वर्ण भंडार बढ़कर 50.176 अरब डॉलर हो गया है।

केंद्रीय बैंक ने बताया कि Special Drawing Rights (SDR) भी 3.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.211 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में जमा 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.817 अरब डॉलर हो गया है।

यह भी पढ़ें : शराब घोटाले में BRS नेता K Kavitha गिरफ्तार, केजरीवाल को भी झटका

फरवरी में देश का निर्यात 41.4 अरब डॉलर पर पहुंचा

वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में देश का निर्यात 11.9 प्रतिशत बढ़कर 41.4 अरब डॉलर रहा जो चालू वित्त वर्ष में सर्वाधिक है जबकि इस दौरान व्यापार घाटा 18.7 अरब डॉलर रहा।

फरवरी महीने में आयात का मूल्य 60.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो फरवरी 2023 में 53.58 प्रतिशत की तुलना में 12.16 प्रतिशत अधिक है। फरवरी 2023 में निर्यात का आंकड़ा 37.01 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने संवाददाताओं से कहा कि फरवरी महीने के दौरान निर्यात में चालू वित्त वर्ष के 11 महीनों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने इस बात पर भी विश्वास व्यक्त किया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कुल निर्यात पिछले साल के रिकॉर्ड निर्यात से भी अधिक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *