नई दिल्ली, उज्जवल इण्डिया न्यूज़ डेस्क। Congress Candidates first List : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने भी अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 39 लोगों को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में राहुल गांधी का नाम भी शामिल है जो केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीँ तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर उम्मीदवार बनाया गया है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम है। भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस द्वारा जारी पहली लिस्ट में 15 प्रत्याशी सामान्य वर्ग से हैं। वहीं, एससी एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 24 नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।
अमेठी में क्या होगा?
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी की अमेठी सीट पर अभी सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि चुनाव समिति की बैठक में अभी यूपी की सीट तय नहीं हुई है। हालाँकि अटकलें लगाईं जा रही है कि साल 2019 लोकसभा चुनाव की तरह राहुल वायनाड के साथ-साथ अमेठी से भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
राजनीति पंडितों की मानें तो राहुल गांधी के लिए केरल की वायनाड सुरक्षित सीट है। ऐसे में वह साल 2019 की तरह फिर एक बार अमेठी से भी चुनाव लड़ सकते हैं। आपको ये भी बता दें कि अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। गांधी परिवार ही इस सीट पर विजयी होती आई है। मगर साल 2019 में इस सीट पर भाजपा ने बड़ा उटलफेर करके राहुल गांधी को हरा दिया था।
देखें पूरी लिस्ट
केरल-
वायनाड: राहुल गांधी
कासरगोड: राजमोहन उन्नीथन
कन्नूर: के सुधाकरन
वडाकर: शफी परम्बिल
कोझिकोड: एमके राघवन
पलक्कड़: वीके श्रीकंदन
अलाथुर: रेम्या हरिदास
त्रिशूर: के. मुरलीधरन
चलाकुडी: बेनी बहनान
एर्नाकुलम: हिबी ईडन
इडुक्की: डीन कुरियाकोस
मवेलिक्कारा: कोडिकुन्निल सुरेश
अलपुझा: केसी वेणुगोपाल
पथानामथिट्टा: एंटो एंटनी
अट्टिंगल: अदूर प्रकाश
तिरुवनंतपुरम: शशि थरूर
छत्तीसगढ़-
जांजगीर-चंपा: शिवकुमार डहरिया
कोरबा: ज्योत्सना महंत
राजनंदगांव: भुपेश बघेल
दुर्ग: राजेंद्र साहू
रायपुर: विकास उपाध्याय
महासमुंद: ताम्रध्वज साहू
मेघालय-
शिलांग: विंसेंट एच पाला
तूरा: सालेंग ए संगमा
नगालैंड-
नगालैंड: एस सुपोंगमेरेन जमीर
सिक्किम-
सिक्किम: गोपाल छेत्री
तेलंगाना-
जहीराबाद: सुरेश कुमार शेटकर
नलगोंडा: रघुवीर कुंडुरु
महबूबाबाद: बलराम नाइक पोरिका
त्रिपुरा-
त्रिपुरा पश्चिम: आशीष कुमार साह