Fri. Mar 14th, 2025
Badaun Double Murder: पड़ोसी साजिद ने दो हिन्दू बच्चों को काट पिया खून, पढ़िए बदायूं हत्याकांड की पूरी स्टोरी

बदायूं, उज्जवल इण्डिया न्यूज़ डेस्क। Badaun Double Murder : उत्तरप्रदेश के बदायूं से उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहाँ साजिद नाम के पड़ोसी ने दो हिन्दू बच्चों की गला काट हत्या कर दी। मृतक बच्चों के नाम अहान और आयुष थे। जिनकी उम्र 13 और अहान 6 साल थी। साजिद घर के पास नाई की दुकान चलाता था। उसने तीसरे बच्चे की गर्दन पर भी वार किया हालाँकि उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जबकि उसका भाई जावेद फरार चल रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी के चाचा और पिता को भी हिरासत में ले लिया है।

आरोपी साजिद और जावेद

वहीँ, पुलिस स्टेशन पर मृतकों के परिजनों सहित हिन्दू संगठन के सदस्यों का जमावड़ा लगा हुआ है। ‘जय श्री राम’ के नारे भी गूँज रहे हैं। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मृतक बच्चों का गला काट कर साजिद ने खून भी पिया था। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

इस तरह दिया हत्याकांड को अंजाम

साजिद के हमले में मारे गए बच्चों के पिता विनोद कुमार ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, साजिद और उसका भाई जावेद मंगलवार शाम विनोद ठाकुर के घर गए। जावेद घर के बाहर बैठा रहा और साजिद घर के अंदर पहुंचा। उसने विनोद ठाकुर की पत्नी संगीता से ₹5000 उधार माँगे और कहा कि उसकी पत्नी बच्चे को जन्म देने वाली है। ऐसे में उसे पैसों की सख्त जरुरत है।

इस पर संगीता ने अपने पति को फोन करके साजिद द्वारा पांच हजार रुपये मांगने की जानकारी दी। इस पर पति विनोद ने भी कहा कि वो साजिद को पैसे दे दें क्योंकि मुश्किल समय सबपर आता है मदद करनी चाहिए। साथ ही कहा कि लड़का अच्छा है कल रुपये लौटा देगा। इसके बाद संगीता ने साजिद को 5000 रुपए दे दिए।

पैसे लेकर साजिद ने बच्चों की माँ से चाय बनाने को कहा। इस पर ठेकेदार की पत्नी संगीता साजिद के लिए चाय बनाने घर के अंदर चली गयी। इस बीच साजिद ने विनोद कुमार के मंझले बेटे पीयूष प्रताप को बाहर गुटखा लाने भेज दिया और अहान और आयुष को छत पर ले गया। वहां ले जाकर उसने दोनों बच्चों को उस्तरे से काट डाला। इस दौरान उसने दोनों बच्चों का खून भी पिया। जब विनोद ठाकुर का मंझला बेटा गुटखा लेकर आया तो साजिद ने उसे भी मारने की कोशिश की, लेकिन पीयूष किसी तरह बचकर चिल्लाते हुए नीचे आ गया।

साजिद ने संगीता से कहा – आज का काम हो गया

पीयूष की आवाज सुन माँ-दादी दोनों घबरा गए। दोनों छत पर जाने लगे तो देखा कि साजिद और जावेद सीढ़ियों से उतर रहे हैं और उनके हाथ में ख़ून से सनी हुई एक छुरी है। साजिद ने विनोद की पत्नी संगीता से कहा कि आज मैंने अपना काम पूरा कर दिया है। संगीता ने इसके बाद छत पर जाकर देखा जहाँ उनके दोनों बेटे आहान और आयुष खून से लथपथ पड़े हुए थे।

संगीता ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया

इसके बाद जब संगीता ने घबरा कर शोर मचाया तो मोहल्ले वालों ने इकट्ठा होकर साजिद को पकड़ लिया जबकि जावेद इस दौरान भागने में कामयाब रहा। इसके बाद मोहल्ले वालों ने पुलिस बुला कर साजिद को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान भीड़ बढ़ गई और आक्रोशित हो गई जिसके कारण साजिद भी भागने में सफल रहा। इसके कुछ घंटों बाद ही पुलिस से साजिद की एक मुठभेड़ हुई जिसमें वह मारा गया।

साजिद ने पुलिस पर लगभग 6-7 राउंड फायर किए। उसकी गोली एक पुलिस अधिकारी के लगी जो कि घायल हो गए। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली जब साजिद के लगी तो वह ‘ए खुदा आज बचा ले‘ कह कर गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस से दो बच्चों की हत्या की बात स्वीकार की और खुद को बचाने की अपील की। पुलिस ने अपने घायल अधिकारी और साजिद को जिला अस्पताल भेजा। साजिद को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को साजिद के पास एक अवैध तमंचा और चार राउंड ज़िंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

हत्याकांड के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव

इस हत्याकांड के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फ़ैल गया। आरोपियों के दूसरे समुदाय के होने से गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने साजिद की दुकान तोड़कर सामान निकाला और सड़क पर रखकर फूंक दिया। भीड़ ने दूसरे समुदाय के तीन खोखों में आग लगा दी। लोग एक समुदाय के धर्मस्थल तक पहुंच गए लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

Badaun double murder

साजिद के विनोद ठाकुर के परिवार के साथ थे अच्छे संबंध

जानकारी के अनुसार, बाबा कॉलोनी में मजिया रोड के रहने वाले ठेकेदार ‘हर घर जल योजना’ के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराते हैं। उनके मकान के सामने ही कस्बा सखानू के रहने वाले साजिद की बाल काटने की दुकान है। विनोद की पत्नी संगीता अपने मकान के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। इसके चलते परिवारों के काफी अच्छे संबंध थे। साजिद का उनके घर आना जाना भी था।

नहीं थी कोई पुरानी रंजिश

वहीं हत्यारे साजिद की अम्मी नाजरीन ने इस घटना को दुःख जताते हुए अपने बेटे के एनकाउंटर को सही ठहराया है। उन्होंने पुरानी रंजिश या क्लेश की बात को भी नकार दिया। दूसरे फरार बेटे जावेद के बारे में नाजरीन का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अम्मी ने कहा कि साजिद ने जो किया, उसका अंजाम उसने भुगता। मृतक बच्चों की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि जावेद का भी एनकाउंटर किया जाए। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हुई हैं।

मृतक बच्चों की मां संगीता

यह भी पढ़ें : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज

मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल

बच्चों की हत्या के बाद पीड़ित माँ-बाप का रो रोकर बुरा हाल है। जब उन्हें पता चला कि पुलिस ने साजिद को मार गिराया है तो उन्होंने माँग की कि उन्हें साजिश के शव को दिखाया जाए वरना वो वहीं पर आत्मदाह कर लेंगे। माता-पिता की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उन्हें साजिद का शव दिखाने का आश्वासन दिया। वहीं ये भी कहा है कि मामले में जो साजिद द्वारा खून पीने की बात आ रही है, वो जाँच का विषय है, वो लोग उस पर जाँच कर रहे हैं। दूसरा आरोपित जावेद फरार है। पुलिस उसे ढूँढने की कोशिशों में लगी है।

2 thought on “Badaun Double Murder: पड़ोसी साजिद ने 2 हिन्दू बच्चों को काट पिया खून, पढ़िए बदायूं हत्याकांड की पूरी स्टोरी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *