मथुरा, उज्जवल इण्डिया न्यूज़ डेस्क। Shri Krishna Janmabhoomi case : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले को लेकर उत्तरप्रदेश के तेज तर्रार सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बड़ा बयान दिया है। मथुरा में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए हुए उन्होंने कहा “अयोध्या, मथुरा और काशी में सबसे पहले चुनाव मथुरा में हो रहा है, तो संदेश यहीं से जाना चाहिए। अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं। काशी का भी काम हो गया है। अब मथुरा इंतजार कर रही है।”

विपक्ष नहीं कर सकता हिन्दू आस्था का सम्मान
सीएम योगी ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस यदि हमारी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते, तो उन्हें देश का बोझ लेकर चलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “न्यायालय की प्रक्रिया में कुछ देरी हो सकती है, लेकिन अंतत: जीत हमारी ही होनी है। हम संघर्ष से पीछे नहीं हटते। कांग्रेस के अलावा सपा- बसपा ने क्यों नहीं अयोध्या, काशी विश्वनाथ का काम कराया। अब हमारा पूरा फोकस ब्रज भूमि पर, इसके विकास के लिए हम पूरा पैसा देने जा रहे है।
राम आए हैं, कृष्ण भी आएँगे
सीएम योगी ने ब्रज की बात करते हुए कहा, “अयोध्या में राम मंदिर के लिए 500 वर्ष इंतजार और संघर्ष करना पड़ा। अयोध्या में अब प्रभु राम का स्मरण हो रहा है। रामलला विराजमान होने के बाद वहाँ के लोगों की आय बढ़ी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला भी न्यायालय में है। अब हमें पूरा फोकस ब्रजभूमि पर करना है। राम आए हैं, कृष्ण भी आएँगे।”
हेमा मालिनी पर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद
सीएम योगी ने कहा “कन्हैया के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 16 कला के साथ अवतार लिया था। आज कला जगत की हेमा मालिनी मैदान में हैं। लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली, जनपद मथुरा के वासी अपना एक-एक वोट कमल के निशान पर भाजपा को देने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी पर राधारानी और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद है।
यह भी पढ़ें :
- संदेशखाली में जो हुआ उसके लिए 100% ममता सरकार जिम्मेदार, हाईकोर्ट ने बंगाल सरकार को लगाई लताड़
- राजस्थान के कोटपूतली में गरजे पीएम मोदी, बोले – कांग्रेस मतलब देश की हर बीमारी की जड़!